Lucknow CityUttar Pradesh

शिक्षक संघ का सख्त संदेश : शिक्षकों के खिलाफ बोलने वालों को नहीं करेंगे माफ, DIOS से की ये मांग

लखनऊ में बैठक के दौरान सिटिजन चार्टर के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कैंसर से दिवंगत शिक्षिका रचना गुप्ता को दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 2 अगस्त 2026:

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को लखनऊ के क्वींस कॉलेज परिसर स्थित जनपदीय कार्यालय ‘उदयाचल’ में जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता तथा संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक डॉ. आरपी मिश्र के निर्देशन में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों के साथ शिक्षकों के हितों और प्रशासनिक व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में डॉ. आरपी मिश्र ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों और संगठन के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शिक्षकों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को एकजुट रहने का आह्वान किया।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) लखनऊ द्वारा जारी एक पत्र पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर संशोधित आदेश जारी करने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही उनके कार्यालय में सिटिजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू कराने की भी मांग उठाई गई जिससे शिक्षकों और आम नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।

ये भी पढ़ें:

बैठक में प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरके त्रिवेदी, विश्वजीत सिंह, आलोक पाठक, डॉ. मीता श्रीवास्तव, विनीत तिवारी, मनोज कुमार पाण्डेय, सुमित अजाय दास और उपेन्द्र नाथ मिश्र सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन जिला मंत्री महेश चंद्र ने किया।
up-secondary-teachers-association-meeting-lucknow-dios-letter (2)

बैठक के अंत में लक्ष्मी भगवती गर्ल्स इंटर कॉलेज की कैंसर से लंबे समय तक संघर्ष के बाद दिवंगत हुई शिक्षिका रचना गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें  2027 की जीत का रोडमैप : SIR को लेकर भाजपा का बड़ा अभियान, शीर्ष नेतृत्व का आज गहन मंथन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button