Raebareli City

मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं को किया सम्मानित, विपक्ष पर साधा निशाना

रायबरेली के अधिवक्ता सम्मान समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, बोले- जनपद ने देश को दिए कई प्रतिष्ठित अधिवक्ता, आस्था और धार्मिक प्रतीकों का अपमान नहीं किया जाएगा सहन

विजय पटेल

रायबरेली, 3 अगस्त 2026ः

यूपी के रायबरेली जिले में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें लोकतंत्र का सच्चा रक्षक बताया। मंत्री ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और न्याय के मंदिर के पुजारी की तरह निष्पक्ष भाव से समाज की सेवा करते हैं। उन्होंने रायबरेली की ऐतिहासिक और राजनीतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि इस जनपद ने देश को कई प्रतिष्ठित अधिवक्ता दिए हैं।

समारोह के बाद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने सनातन धर्म, भगवा वस्त्र और धार्मिक आस्थाओं को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से सनातन धर्म, शास्त्रों और भारतीय परंपराओं को निशाना बना रहे हैं। मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि आस्था और धार्मिक प्रतीकों का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता ऐसे लोगों को उचित जवाब देगी।

ये भी पढ़ें:

मंत्री ने कारसेवकों, रामचरित मानस, भगवान श्रीराम और भारतीय धार्मिक परंपराओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि देश का सनातनी समाज अपनी आस्था के सम्मान के लिए एकजुट है और लोकतंत्र के माध्यम से हर चुनौती का जवाब देगा। समारोह में सम्मान पाने वाले अधिवक्ता में कमलेश पांडेय पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार, शेखर शुक्ला, मोहित सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें  सेमिनार में सीडीएस चौहान ने भरा जोश, कहा ... शरीर में खून की तरह देश के लिए विचारधारा जरूरी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button