Lucknow City

जब से पड़ी इथेनॉल की मार, घट गई गाड़ी की रफ्तार… E20 पेट्रोल के खिलाफ लखनऊ में सपा का हल्लाबोल

हजरतगंज चौराहे पर अचानक जुटे सपा कार्यकर्ता, हाथों में लिए थे स्लोगन लिखे पोस्टर-बैनर, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गोद में उठाकर बस में बैठाया, इको गार्डन भेजा

लखनऊ, 8 अगस्त 2026:

यूपी में E20 पेट्रोल यानी 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर सियासत गरमा गई है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में E20 पेट्रोल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा के पास हजरतगंज चौराहे पर अचानक पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में इथेनॉल के खिलाफ पोस्टर-बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों के पोस्टरों पर लिखा था- ‘जब से पड़ी इथेनॉल की मार, घट गई गाड़ी की रफ्तार’। प्रदर्शन को अलग अंदाज देने के लिए कुछ कार्यकर्ता पोस्टरनुमा कुर्ते पहनकर पहुंचे थे, जिन पर गन्ने की तस्वीर बनी हुई थी। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को पकड़-पकड़कर बस में बैठाते नजर आए।

2

ये भी पढ़ें:

इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को एक-एक करके गोद में उठाकर जबरन बस में बैठाया गया, जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों को हाथ-पैर पकड़कर उठाकर बस तक ले जाया गया। बाद में सभी प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं को इको गार्डन भेज दिया गया।
प्रदर्शन में शामिल लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी ने कहा कि इथेनॉल की वजह से गाड़ियों का माइलेज बेहद कम हो गया है। इसका सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और छात्रों पर पड़ रहा है।

3

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को शुद्ध पेट्रोल तक उपलब्ध नहीं करा रही है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि E20 के कारण माइलेज घटने के साथ गाड़ियों के इंजन और तकनीकी सिस्टम पर भी असर पड़ रहा है। इससे वाहन मालिकों की परेशानी और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं।

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले जनता पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान थी, अब गाड़ियों को बचाने का संकट खड़ा हो गया है।
सपा ने चेतावनी दी कि लखनऊ में शुरू हुआ E20 विरोध आगे प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप ले सकता है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : लापता युवक की हत्या... नहर किनारे झाड़ियों में मिला खून से सना शव

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button