Lucknow City

काकोरी की धरती से गूंजा शहीदों का संदेश, CM योगी बोले- बलिदान की गाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी

काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर शहीद स्मारक में देशभक्ति का सैलाब, बिस्मिल-अशफाक समेत अमर क्रांतिकारियों को मुख्यमंत्री ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुटने का आह्वान

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 9 अगस्त 2026:

काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर रविवार को लखनऊ का काकोरी शहीद स्मारक देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। शताब्दी समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। परिसर में देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच आजादी के आंदोलन की गौरवशाली स्मृतियां जीवंत हो उठीं।
cm-yogi-pays-tribute-on-kakori-train-action-anniversary-in-lucknow (2)

सीएम योगी ने कहा कि काकोरी की धरती भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास की साक्षी है। क्रांतिकारियों ने भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह जैसे क्रांतिकारियों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि आजादी किसी एक व्यक्ति या वर्ग के संघर्ष का परिणाम नहीं है। यह असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से हासिल हुई है। इसलिए नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और क्रांतिकारियों के संघर्ष से परिचित कराना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है।

युवा शक्ति को सही दिशा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपार क्षमता है। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा और उचित मंच मिले तो भारत हर चुनौती का मजबूती से सामना कर सकता है। शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
cm-yogi-pays-tribute-on-kakori-train-action-anniversary-in-lucknow (3)

उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन, परिश्रम और नवाचार के जरिए देश को और मजबूत बनाने का संकल्प लेना होगा। काकोरी ट्रेन एक्शन की शौर्यगाथा केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराने वाली प्रेरणा है।

शहीदों के परिजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने बांधा समां

मुख्यमंत्री ने कहा कि काकोरी के अमर शहीदों की स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समारोह में अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरा शहीद स्मारक परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और अमर क्रांतिकारियों की स्मृतियों से गूंजता रहा।

ये भी पढ़ें  भोजपुरी गायक पवन सिंह व पत्नी ज्योति का झगड़ा फ्लैट से निकला...इंस्टा पर छिड़ा 'युद्ध'

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button