Lucknow City

राष्ट्र प्रेरणा स्थल बना IPL जोन, लखनऊ में अब खुले आसमान के नीचे फ्री में लाइव मैच का मजा

IPL के लिए एलडीए की पहल, हाई-क्वालिटी स्क्रीनिंग, सुरक्षा व सुविधाओं के साथ बिना शुल्क क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगा नया अनुभव

लखनऊ, 17 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए शानदार खबर है। अब शहर के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबलों की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। इस संबंध में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को एक साथ बैठकर मैच देखने का अवसर देना और सामूहिक उत्साह को बढ़ावा देना है।

एलडीए की इस पहल के तहत दर्शक खुले वातावरण में बड़े पर्दे पर हाई-क्वालिटी प्रोजेक्टर और अत्याधुनिक साउंड सिस्टम के जरिए मैच का आनंद उठा सकेंगे। यह अनुभव स्टेडियम जैसा माहौल देने की कोशिश करेगा। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिकेट का रोमांच साझा कर सकेंगे।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

इस पहल का एक खास पहलू यह भी है कि दर्शकों को आईपीएल मैच की लाइव स्क्रीनिंग देखने के लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। यानी क्रिकेट प्रेमी बिना किसी खर्च के इस शानदार अनुभव का आनंद ले सकेंगे।

Advertisement

एलडीए प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया है कि मैचों की स्क्रीनिंग के दौरान राष्ट्र प्रेरणा स्थल के बंद होने का समय बढ़ाया जाएगा जिससे दर्शक पूरे मैच का बिना किसी व्यवधान के आनंद उठा सकें।
इस सुविधा को शुरू करने से पहले गुरुवार रात आईपीएल मैच की स्क्रीनिंग का ट्रायल रन भी किया गया। यह पूरी तरह सफल रहा। अधिकारियों के अनुसार दर्शकों की प्रतिक्रिया भी बेहद सकारात्मक रही।

एलडीए की यह पहल क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव साबित होने के साथ राष्ट्र प्रेरणा स्थल को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ में बसपा MLA उमाशंकर सिंह के घर आयकर का छापा... सियासी गलियारों में हलचल तेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link