Gorakhpur

जनता दर्शन : Yogi का सख्त रुख, बोले- शिकायतों को फाइल नहीं, लोगों की परेशानी समझकर निपटाएं

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों की शिकायतें सुनीं, जमीन कब्जा मामलों में सख्त कार्रवाई की हिदायत, गंभीर मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया, बच्चे भी हाथ में शिकायती पत्र लिए दिखे

गोरखपुर, 10 अगस्त 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की शिकायतें सुनीं। वह खुद फरियादियों के बीच पहुंचे, एक-एक से बात की, उनकी परेशानी समझी। शिकायतें सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्या और उनकी शिकायत को सिर्फ फाइल न समझें ये उनकी तकलीफों से जुड़ा मामला है। इन्हें उनकी परेशानी समझें और निस्तारण करें। इसका ख्याल रखें लोगों की समस्याओं का समय से पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण समाधान होना चाहिए।

जमीन के कब्जा मामलों पर सख्ती

जनता दर्शन में सीएम बच्चों को चॉकलेट देना भी नहीं भूले। एक किशोर भी हाथ में शिकायती पत्र लिए दिखा। सीएम उससे रूबरू हुए और समस्या जानकर निस्तारण के निर्देश दिए। जमीन पर कब्जे से जुड़ी कई शिकायतें भी सामने आईं। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

ये भी पढ़ें:

अफसरों को साफ निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को सिर्फ प्रार्थना पत्र मानकर औपचारिक कार्रवाई न करें। हर मामले की सही तरीके से जांच करें ताकि पीड़ित को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि समाधान ऐसा हो जिससे शिकायत लेकर आने वाला व्यक्ति संतुष्ट होकर लौटे।

इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पैसों की कमी की वजह से किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को अस्पतालों से इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कराकर शासन भेजने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद मंजूर की जा सके।
cm-yogi-holds-janata-darshan-at-gorakhnath-temple-in-gorakhpur (2)

मंदिर में दर्शन, गोशाला में गोसेवा

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंदिर की गोशाला पहुंचकर उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाया और कुछ समय वहां भी बिताया।

ये भी पढ़ें  भतीजे के प्यार में महिला ने शादी के दो माह बाद पति को छोड़ा... थाने में लगी पंचायत, नहीं बदला फैसला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button