Ayodhya

‘वंदे मातरम्’ से गूंज उठी रामनगरी, संत-महंतों संग निकली भव्य तिरंगा यात्रा

अयोध्या में राजकीय श्री राम चिकित्सालय से हनुमानगढ़ी चौराहे तक निकली यात्रा, संत-महंतों और बड़ी संख्या में लोगों ने लिया राष्ट्र की एकता-अखंडता का संकल्प

अनिल निषाद

अयोध्या, 12 अगस्त 2026:

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को रामनगरी अयोध्या देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। राजकीय श्री राम चिकित्सालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में लोगों और प्रमुख साधु-संतों ने यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘हर घर तिरंगा’ के नारों से गूंजता रहा।

तिरंगा यात्रा चिकित्सालय से शुरू होकर हनुमानगढ़ी चौराहे तक पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान तिरंगा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक बनकर लोगों के हाथों में लहराता नजर आया।

ये भी पढ़ें:

यात्रा में हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी महंत संजय दास, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, महामंडलेश्वर गिरीश दास, बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर अवधेश दास, सनातन रक्षक संघ के अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा राजकीय श्री राम चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अजय मोहन भास्कर, डॉक्टर और स्टाफ ने भी यात्रा में सहभागिता की।

संत-महंतों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का भी दिन है। उन्होंने समाज से जाति, पंथ और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होने की अपील की।
ayodhya-tiranga-yatra-saints-vande-mataram-har-ghar-tiranga (2)

आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हम सभी को एक सूत्र में बांधता है। चिकित्सालय परिवार सेवा के साथ समाज में राष्ट्रप्रेम और भाईचारे का संदेश पहुंचाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

यात्रा के समापन पर लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। अयोध्या की सड़कों पर लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले रामनगरी के माहौल को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

ये भी पढ़ें  नीट पेपर लीक, महंगाई को लेकर सपा का शक्ति प्रदर्शन ... नेता बोले- 2027 में बनेगी हमारी सरकार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link