Lucknow City

LDA के बुलडोजर एक्शन से हड़कंप : 15 बीघे की 3 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, 5 निर्माण सील

लखनऊ के गोसाईंगंज में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई, अलीगंज, मड़ियांव और सैरपुर क्षेत्र में नियमों के खिलाफ बने निर्माणों पर भी एक्शन

लखनऊ, 13 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी में अवैध प्लॉटिंग और नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में एलडीए की टीम ने गोसाईंगंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही तीन अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। वहीं, शहर के अलग-अलग इलाकों में पांच अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।
lda-ka-bulldozer-action-lucknow-me-illegal-plotting-dhwast (2)

एलडीए के प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गोसाईंगंज के ग्राम मंगहुवा में अभियान चलाया गया। यहां जंग बहादुर, देवेश मिश्रा, रामदेव प्रधान, डिम्पल व अन्य द्वारा करीब 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही तीन अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई। मौके पर विकसित किए जा रहे अवैध निर्माण और अन्य ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।
lda-ka-bulldozer-action-lucknow-me-illegal-plotting-dhwast (3)

इसी तरह प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने अलीगंज, मड़ियांव और सैरपुर क्षेत्रों में अभियान चलाकर पांच अवैध निर्माण सील किए। जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के मुताबिक डॉ. चन्द्रसेन वर्मा, संजय गुप्ता, जयकरन, मोहम्मद अहमद, बालक राम व अन्य द्वारा नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों पर यह कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें:

एलडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मचा है। प्राधिकरण पहले भी राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह की कार्रवाई कर चुका है। अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

ये भी पढ़ें  ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ के लिए घोषणा पत्र जारी, राज्यपाल बोले- खड़ा करना होगा जन आंदोलन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link