Lucknow City

पांच खंभों से विद्युत तार ले उड़े चोर… 25 घरों की बिजली गुल, ठप पड़े नलकूप

इलाके में यह पहली घटना नहीं है। छह माह पहले चांदपुर खानीपुर ग्राम पंचायत में भी तार चोरी हुई थी, ग्रामीणों ने इस घटना की शिकायत भी दर्ज कराई है

सौरभ श्रीवास्तव

बक्शी का तालाब (लखनऊ), 25 नवंबर 2025:

राजधानी के इटौंजा क्षेत्र चक पृथ्वीपुर गांव में सोमवार देर शाम चोरों ने बिजली विभाग की लापरवाही का फायदा उठाते हुए पांच खंभों के तार काटकर चोरी कर लिए। इसके चलते लगभग 25 घरों व दो घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, चोर बिंद्रा के नलकूप से लेकर कुलदीप के खेत तक लगे पांच खंभों के तार काटकर ले गए। इस चोरी से घरेलू बिजली के साथ-साथ दो निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गई, जिससे सिंचाई प्रभावित हुई और खेतों में फसलों पर संकट मंडरा रहा है।

ये भी पढ़ें:

इलाके में यह पहली घटना नहीं है। छह माह पहले चांदपुर खानीपुर ग्राम पंचायत में भी तार चोरी हुई थी, इनमें से पांच खंभों की नई वायरिंग अब तक नहीं हुई ग्रामीणों ने इस घटना की शिकायत इटौंजा पावर हाउस में दर्ज कराई थी, लेकिन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार हो रही चोरी और लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी दिख रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  एक पैर पर कूदते स्कूल जाती थी रागिनी, अखिलेश ने बढ़ाया हाथ, 2 लाख की मदद, पढ़ाई का भी इंतजाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link