Lucknow City

Ayodhya पर ‘सुरक्षा कवच’ और मजबूत : Ram Mandir की सुरक्षा के लिए 65 एकड़ में बनेगा NSG का क्षेत्रीय हब

मिल्कीपुर क्षेत्र में 26 हेक्टेयर बंजर भूमि गृह मंत्रालय को मुफ्त हस्तांतरित करने को कैबिनेट की मंजूरी, 16.90 करोड़ है जमीन का बाजार मूल्य, आपात स्थिति में NSG की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता होगी मजबूत

लखनऊ, 16 सितंबर 2026:

रामनगरी अयोध्या धाम और श्रीराम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और अभेद्य बनाने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। योगी कैबिनेट की बैठक में अयोध्या की मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर यानी करीब 65 एकड़ बंजर भूमि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के लिए गृह मंत्रालय को निशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। करीब 16.90 करोड़ रुपये बाजार मूल्य वाली यह जमीन अब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए इस्तेमाल होगी।

सरकार के इस फैसले से अयोध्या में किसी संभावित आतंकी या अन्य गंभीर सुरक्षा चुनौती की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और मजबूत होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय स्तर पर NSG की स्थायी मौजूदगी से अयोध्या के साथ-साथ प्रदेश और आसपास के संवेदनशील एवं सामरिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

राम मंदिर के बाद बढ़ी अयोध्या की सुरक्षा संवेदनशीलता

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि राम मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख सांस्कृतिक, धार्मिक और सामरिक केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशिष्ट अतिथि और पर्यटक लगातार पहुंच रहे हैं। बढ़ी हुई आवाजाही और अयोध्या के बढ़ते राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की गई।

ये भी पढ़ें:

इसी क्रम में कैबिनेट ने मिल्कीपुर तहसील के ग्राम पूरे लालखां की 26 हेक्टेयर बंजर भूमि गृह मंत्रालय के पक्ष में निशुल्क हस्तांतरित करने की औपचारिक स्वीकृति दी है। यह भूमि विशेष रूप से NSG क्षेत्रीय हब की स्थापना के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
ayodhya-ram-mandir-security-nsg-regional-hub-milkipur-land-transfer (2)

दूसरे काम में जमीन लगी तो सरकार के पास होगी वापस

सरकार ने भूमि के इस्तेमाल को लेकर शर्तें भी स्पष्ट रखी हैं। हस्तांतरित भूमि का उपयोग केवल NSG क्षेत्रीय हब की स्थापना के लिए किया जा सकेगा। किसी अन्य उद्देश्य के लिए इसका इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। भूमि आवंटन से संबंधित राजस्व विभाग के शासनादेश में निर्धारित प्रावधानों के तहत अयोध्या की विशेष सुरक्षा संवेदनशीलता और राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व को देखते हुए इस मामले में अपवादस्वरूप शिथिलता प्रदान की गई है।

इसके साथ ही.यदि अगले तीन वर्षों में भूमि का प्रस्तावित उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं किया जाता या भविष्य में इसकी आवश्यकता समाप्त हो जाती है तो भूमि स्वतः उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग के निवर्तन पर वापस आ जाएगी।
ayodhya-ram-mandir-security-nsg-regional-hub-milkipur-land-transfer (3)

अयोध्या से आगे पूरे क्षेत्र को सुरक्षा लाभ

NSG क्षेत्रीय हब की स्थापना का असर केवल राम मंदिर और अयोध्या तक सीमित नहीं रहेगा। क्षेत्र में NSG की मौजूदगी से आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता मजबूत होगी। इसके साथ ही प्रदेश और आसपास के अति-संवेदनशील तथा सामरिक प्रतिष्ठानों के लिए भी यह अतिरिक्त सुरक्षा क्षमता उपलब्ध करा सकता है।

ये भी पढ़ें  राम मंदिर में अब अंतिम दौर की तैयारी! नृपेन्द्र मिश्र ने परखी स्मारक स्तम्भ की रफ्तार, पुराने मंदिर के सुंदरीकरण का भी लिया जायजा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link