Uttar Pradesh

बीजेपी नेता के बेटे को कार से कुचलने की कोशिश, पुलिस ने केस दर्ज किया।

जालौन,14 नवंबर 2024

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में दबंग लोगों ने बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी के बेटे शिवा तिवारी को कार से कुचलने का प्रयास किया। शिवा अपने दोस्तों के साथ घर के पास खड़ा था, जब कार सवारों ने उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। दोस्तों ने उसे खींचकर बचा लिया, और आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, और हड़कंप मचने के बाद शिवा और बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीओ उमेश कुमार पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिवा तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर नीरज दुबे ने कार चढ़ाने का प्रयास किया। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  बातचीत के लिए राजी हुई केंद्र सरकार, 14 फरवरी को होगी किसानों के साथ बैठक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link