Varanasi

वाराणसी एयरपोर्ट पर गरजी लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन निकालते वक्त फायर, दो स्क्रीनर घायल

Security Test के दौरान यात्री की पिस्टल से अचानक हुआ फायर, महिला स्क्रीनर के पैर में लगी गोली, दूसरे कर्मचारी के हाथ को छूकर निकली, दोनों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया, आजमगढ़ का यात्री मुंबई जाने के लिए पहुंचा था एयरपोर्ट

वाराणसी, 16 अगस्त 2026:

यूपी के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। हादसे में दो एयरपोर्ट के सिक्योरिटी स्क्रीनर घायल हो गए। घायलों की पहचान बिहार के गया निवासी सुमन कुमारी व नालंदा निवासी रोहित के रूप में हुई है।

असलहा जमा करने से पहले हुआ फायर

आजमगढ़ निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए सुबह करीब पौने दस बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। एयरपोर्ट पर तय प्रक्रिया के तहत यात्री के असलहे को सील करके पायलट केबिन में रखा जाता है।

ये भी पढ़ें:

मैगजीन अलग करते समय दबा ट्रिगर

असलहा जमा करने की प्रक्रिया में पिस्टल से मैगजीन अलग करना जरूरी होता है। इसी दौरान कमलेश राय मैगजीन निकाल रहे थे, तभी ट्रिगर दब गया। पिस्टल से निकली गोली महिला स्क्रीनर सुमन कुमारी के पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली रोहित के हाथ को छूकर निकल गई।

दोनों घायलों को अस्पताल भेजा

गोली चलने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा। सुमन कुमारी बिहार के गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, जबकि रोहित नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के अंबेर रोहिणी रोड निवासी हैं।

varanasi-airport-licensed-pistol-firing4

आजमगढ़ में है कॉलेज, मुंबई में रह चुका है पूर्व पार्षद

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कमलेश राय को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि तय प्रक्रिया के दौरान हथियार से फायर कैसे हुआ। बताया गया कि कमलेश आजमगढ़ में कॉलेज चलाते हैं। मुंबई में पूर्व पार्षद रह चुका है। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के कई नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी मौजूद हैं।

varanasi-airport-licensed-pistol-firing (4)

एयरपोर्ट पर तय है असलहा जमा करने की प्रक्रिया

फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्री के लाइसेंसी हथियार को एयरपोर्ट की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराया जाता है। इसके लिए एयरलाइंस की ओर से तय शुल्क भी लिया जाता है। जांच के दौरान इसी प्रक्रिया के तहत कमलेश राय की पिस्टल जमा कराई जा रही थी, तभी यह घटना हुई।

ये भी पढ़ें  धार्मिक कार्यक्रम में मधुमक्खियों का अटैक... शंकराचार्य को बीच में छोड़ना पड़ा मंच

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button