Ayodhya

चंपत राय को क्लीन चिट पर अवधेश प्रसाद का हमला, बोले- श्रीराम के दरबार में होगा सबका हिसाब

चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट पर सपा सांसद ने कहा- अयोध्या की छवि कलंकित हुई, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां के निधन पर जताया शोक

अनिल निषाद

अयोध्या, 18 अगस्त 2026ः

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस मामले में एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को कथित तौर पर क्लीन चिट दिए जाने के बाद स्थानीय सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार भले ही किसी को बचा ले, लेकिन यह प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी है और इसकी सजा से कोई नहीं बच सकता।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि चढ़ावा चोरी मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। वह लगातार सदन में चंदा और चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाते रहे हैं और पीएम मोदी से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण से अयोध्या की छवि को कलंकित किया गया है। सपा सांसद ने धार्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब कोई न कोई शक्ति सामने आती है और अधर्म का नाश करती है। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:

अंबेडकरनगर में आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां के निधन पर भी अवधेश प्रसाद ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि आईपीएस की मां ने उन्हें दो बार आशीर्वाद दिया था और अपने हाथों से भोजन भी कराया था। उन्होंने मौत को लेकर पुलिस के हार्ट अटैक वाले बयान पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि किसी भी घटना को तोड़-मरोड़कर पेश करने के बजाय पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। कहा कि घटना के पीछे का रहस्य सामने आना चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

ये भी पढ़ें  ऊर्जा मंत्री के बयान पर भड़का वैश्य समाज, पुतला फूंककर प्रदर्शन, कहा...माफी मांगे मंत्री

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link