Uttar Pradesh

जालसाजों का कारनामा गोरखपुर के अरबपति व्यापारी को बनाया शिकार

हरेन्द्र दुबे
गोरखपुर, 15 नवम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश में इस बार जालसाजों ने गोरखपुर के इस अरबपति व्यापारी को बनाया अपना शिकार, इस तरह से लगाया 2.70 करोड़ रुपए का चूना, मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी

गोरखपुर में एक बड़ा जालसाजी का मामला सामने आया है. दरअसल शुद्ध प्लस पान मसाला प्राइवेट लिमिटेड के गोरखपुर के जीएम रमेश कुमार की माने तो उनके साथ एक साइबर फ्रॉड हुआ है जिसका मुकदमा उन्होंने गोरखपुर साइबर थाना में लिखवाया है

कंपनी के जीएम रमेश कुमार के अनुसार उनके व्हाट्सएप नंबर पर कंपनी के मालिक अमर तुलस्यान की डीपी लगा हुआ एक मैसेज आता है जिसमें यह लिखा रहता है कि 90 लाख रुपए फलाने बैंक खाता में ट्रांसफर कर दो. इसके बाद जीएम मालिक के आदेश का पालन करते हुए बिना कुछ सवाल जवाब किए, इतने अमाउंट को ट्रांसफर कर देता है। कुछ देर बाद फिर उसी नंबर से मैसेज आता है कि 1.80(एक करोड़ अस्सी लाख) इतना अमाउंट इस दूसरे खाते में जमा कर दो, बिजनेस के लिए बात चल रही है।

इसके बाद जीएम रमेश कुमार की माने तो वह तत्काल फिर इतनी बड़ी संख्या में अमाउंट को बिना कोई सवाल जवाब किए ट्रांसफर कर देता है। बाद में जब कंपनी के मालिक अमर तुलस्यान को इसकी जानकारी होती है तो वह साफ-साफ इनकार कर देते हैं कि मैंने ऐसा कोई भी मैसेज नहीं किया है।

Advertisement

इसके बाद जीएम रमेश कुमार साइबर थाना पहुंचते हैं और मुकदमा लिखवाते हैं। गोरखपुर एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक खाते में 45 लाख रुपए की जानकारी मिली है जिसे तत्काल फ्रीज कर दिया गया है। वही अन्य लेनदेन को लेकर बैंक से जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

ये भी पढ़ें  हाईवे पर हत्या : झगड़ा सुलझाने पहुंचे युवा इंजीनियर को थार सवार युवकों ने मार दी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link