Uttarakhand

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना : 116 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, इन खेलों के हुए ट्रायल

हरिद्वार के रोशनाबाद योगस्थली खेल परिसर में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो व कराटे में चयन के लिए हुआ ट्रायल, 77 बालक व 39 बालिकाएं हुईं शामिल, चयनित खिलाड़ियों को 2,000 रुपये प्रतिमाह मिलेगी छात्रवृत्ति

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 20 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत हरिद्वार में चयन ट्रायल शुरू हुए। पहले दिन योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो एवं कराटे के चयन ट्रायल हुए। चार आयु वर्गों 14 से 17 वर्ष, 17 से 19 वर्ष, 19 से 21 वर्ष और 21 से 23 वर्ष में विकासखंड, नगर निगम एवं नगर पालिका स्तर से चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पांच खेल विधाओं में 77 बालक व 39 बालिकाओं सहित 116 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

mukhyamantri-khiladi-protsahan-yojana-116-players-trial (2)

ये भी पढ़ें:

खिलाड़ियों का चयन बैट्री टेस्ट के साथ खेल एवं स्पर्धा-विशिष्ट कौशल और दक्षता के आधार पर किया गया। बैट्री टेस्ट में 30 मीटर फ्लाइंग रन, वर्टिकल जंप, 6×10 शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो एवं 800 मीटर दौड़ शामिल रहे। मेरिट के आधार पर प्रत्येक आयु वर्ग में प्रत्येक खेल से 2 बालक व 2 बालिका चयनित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को 2,000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति और वर्ष में 10,000 रुपये एकमुश्त खेल उपकरण के लिए डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में उपलब्ध कराया जाएगा।

mukhyamantri-khiladi-protsahan-yojana-116-players-trial (3)

दूसरे दिन यानी शुक्रवार को योगस्थली खेल परिसर में सुबह 8 बजे से बास्केटबॉल, ताईक्वांडो, फुटबॉल, टेबल-टेनिस एवं वॉलीबॉल के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया का संचालन जिला खेल विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग और युवा कल्याण विभाग के समन्वय से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  ऐपन कला से आत्मनिर्भरता की उड़ान... पिथौरागढ़ की मानसी ने शौक को बनाया सफल स्टार्टअप

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button