Uttarakhand

Smart City के नाम पर जनता से धोखा, जलभराव व टूटी सड़कों पर भड़का गुस्सा, कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून में स्मार्ट सिटी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, बोले- वर्षों से निर्माण और खुदाई का काम चल रहा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग की

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 25 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के देहरादून में स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी गति और अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस ने धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि लोग जलभराव, जाम नालियों व टूटी सड़कों से परेशान हैं। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट सिटी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

अव्यवस्थित निर्माण कार्यों से लोग परेशान

ये भी पढ़ें:

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छेत्री के नेतृत्व में कौलागढ़ स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। रितेश छेत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी का उद्देश्य जनता को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना था, लेकिन आज देहरादून की जनता अव्यवस्थित निर्माण कार्यों से परेशान है। बरसात में शहर की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। सरकार और संबंधित विभाग कागजों में स्मार्ट सिटी बनाने के बजाय धरातल पर काम करते हुए जनता को राहत देने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर वर्षों से निर्माण और खुदाई का काम चल रहा है, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है।

यातायात संबंधी समस्याएं बढ़ा रहीं मुश्किलें

रितेश छेत्री ने कहा कि जगह-जगह अव्यवस्थित निर्माण, टूटी सड़कें और यातायात संबंधी समस्याएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (स्मार्ट सिटी) को ज्ञापन सौंपकर जन समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। ज्ञापन में विशेष रूप से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत एवं पुनर्निर्माण, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, समुचित ड्रेनेज व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई एवं क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, बंद एवं जाम नालियों की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने व आवश्यकता वाले स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई।
dehradun-smart-city-project-congress-protest-waterlogging-broken-roads-dhami-govt (2)

अधूरे कार्यों को जल्द पूरा किया जाए

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करने के साथ अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद शर्मा, संजय शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, गरिमा दसौनी, राजीव पुंज, प्रदीप जोशी, आनंद बहुगुणा, अनिल नेगी, दीप वोहरा, स्वाति नेगी, प्रमोद गुप्ता, राजेश शर्मा, पीयूष जोशी, अनिल बस्नेत, राजेंद्र धवन, विजय शाही, सतीश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  हिमस्खलन: बचाव कार्य मे चुनौती बना मौसम, सीएम बोले- एक्सपर्ट व एजेंसियों से ली जा रही मदद

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button