Uttar Pradesh

कोहरा बना कहर : खड़ी ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत

लखीमपुर खीरी, 16 नवंबर 2024:

मौसम का मिजाज बदलने के साथ कोहरा आवागमन में बाधा बनने लगा है। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार तड़के कोहरे के चलते बाइक सवार युवक सड़क के किनारे खड़ी ट्रॉली से भिड़ गए। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

यह हादसा जिले के निघासन मार्ग पर हुआ। बताते हैं कि परमोधापुर निवासी जवाहर यादव (18) व अरुण (20) बाइक से शनिवार तड़के चार बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे गन्ने से भरी ट्रॉली खड़ी थी। घना कोहरा होने के चलते वे ट्रॉली को देख नहीं सके। उनकी बाइक ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में जवाहर की मौके पर मौत हो गई। घायल अरुण को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP : मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी बहाल, मऊ में संभावित उपचुनाव टला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link