Bihar

IPS कुमार आशीष के साथ हुआ बड़ा खेल, अब SP साहब आम लोगों को समझा रहे खास ट्रिक

छपरा,16 नवंबर 2024

छपरा में अधिकारियों और चर्चित व्यक्तियों के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करने का मामला बढ़ गया है। हाल ही में सारण के एसपी कुमार आशीष के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई थी, जिसमें लोगों से पुराने फर्नीचर खरीदने के नाम पर पैसा मांगा जा रहा था। इस पर एसपी ने आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्राइवेट रखें और किसी भी नए फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से पहले प्रोफाइल की अच्छे से जांच करें। साथ ही, उन्होंने अपील की कि फर्जी प्रोफाइल्स को रिपोर्ट करके ब्लॉक करें।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  चिराग पासवान का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना तय, रैली में खुद किया ऐलान..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link