Lucknow CityUttar Pradesh

शिक्षक दिवस पर UP में गूंजेगा गुरु सम्मान का संदेश, हर वन प्रभाग में लगेगा ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

शिक्षकों के सम्मान में कल 5 सितंबर को प्रदेशभर में होगा पौधरोपण, 'एक पेड़ गुरु के नाम' के तहत वन प्रभागों में तैयारियां पूरी, लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर के पास होगा कार्यक्रम, गोरखपुर के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पौधा लगाने की संभावना, पौधरोपण महायज्ञ-2026 में एक दिन में 35.27 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने का रिकॉर्ड

लखनऊ, 4 सितंबर 2026:

यूपी में शिक्षक दिवस पर इस बार शिक्षकों के सम्मान का संदेश पौधरोपण के जरिए दिया जाएगा। कल 5 सितंबर शनिवार को प्रदेश के सभी वन प्रभागों में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ कार्यक्रम होगा। इसके तहत शिक्षक के सम्मान में पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग ने सभी प्रभागों में आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर के पास कार्यक्रम

लखनऊ में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ कार्यक्रम चंद्रिका देवी मंदिर के पास आयोजित किया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय के मुताबिक कार्यक्रम में आने वाले लोगों को स्मृति चिह्न के तौर पर पौधे भी दिए जाएंगे। इस आयोजन को विशिष्ट वनों की श्रृंखला से जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर में मुख्यमंत्री लगा सकते हैं पौधा

शिक्षक दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर में होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने इससे पहले 12 जुलाई को गोरखपुर में दो स्थानों पर पौधे लगाकर पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत की थी।

35 करोड़ के लक्ष्य से ज्यादा पौधे लगाए गए

पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत 12 जुलाई को यूपी में एक ही दिन 35,27,89,926 पौधे लगाए गए। सरकार ने इस अभियान के लिए 35 करोड़ पौधों का लक्ष्य रखा था। अभियान में लक्ष्य से 27,89,926 ज्यादा पौधे लगाए जाने का दावा किया गया है। इसी अभियान के दौरान अलग-अलग थीम पर कई विशिष्ट वन भी तैयार किए गए।

महर्षि चरक औषधि वन से शुरू हुई थी श्रृंखला

इस साल विशिष्ट वनों की शुरुआत महर्षि चरक औषधि वन से हुई। इसके बाद अलग-अलग मौकों पर पर्यावरण, स्वास्थ्य, ऊर्जा, सामाजिक एकता समेत दूसरे विषयों से जुड़े पौधरोपण कार्यक्रम किए गए। वन विभाग ने इन आयोजनों को पौधरोपण महायज्ञ-2026 का हिस्सा बनाया।
ek-ped-guru-ke-naam-up-teachers-day-tree-plantation-cm-yogi (2)

इन थीम पर भी हुए पौधरोपण कार्यक्रम

वन विभाग के मुताबिक 2026 में वन योगा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण, वन महोत्सव, पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपण, महर्षि चरक औषधि वन, समृद्धि वन, कपि वन, ऊर्जा वन, समरस वन जैसे कार्यक्रम हुए। इसके साथ सहजन भंडारा, आम भंडारा, वंदे मातरम वाटिका, अविरल धारा पौधरोपण, मिशन छाया, एक्सप्रेस वे पौधरोपण, भाई-बहन पौधरोपण यानी रक्षाबंधन वाटिका भी तैयार की गई।

शिक्षकों के सम्मान से जुड़ा नया आयोजन

मुख्य वन संरक्षक प्रचार-प्रसार अदिति शर्मा ने बताया कि विशिष्ट वनों की इस श्रृंखला में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ को भी शामिल किया गया है। शिक्षक दिवस पर सभी वन प्रभागों में एक साथ पौधरोपण कर शिक्षकों के सम्मान का संदेश दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  बकायेदारों की बल्ले-बल्ले! UP में बिजली बिल राहत योजना कल से होगी शुरू... जान लें इसके फायदे

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button