
अनिल निषाद
अयोध्या, 15 सितंबर 2026:
यूपी के अयोध्या में Paper Leak, भ्रष्टाचार, Unemployment और बेहतर Education के मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की Mahajutan Yatra पहुंची। AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा व वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोगों व संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर गीत गाकर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
प्रयागराज से अयोध्या तक AISA की यात्रा
AISA Mahajutan Yatra प्रयागराज से शुरू हुई। इसके बाद यात्रा वाराणसी, आजमगढ़ व गोरखपुर होते हुए अयोध्या पहुंची। Student Protest के दौरान संगठन की ओर से छात्रों, युवाओं व बेरोजगारों से जुड़े सवाल उठाए जा रहे हैं। Paper Leak और रोजगार के मुद्दे को यात्रा में प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
नेहा बोरा ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
अयोध्या पहुंचने के बाद नेहा बोरा ने संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान आंदोलन को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। संगठन की ओर से छात्रों व युवाओं से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जोड़ने की रणनीति पर भी बातचीत की गई। पत्रकारों से बातचीत में नेहा बोरा ने कहा कि देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार, Paper Leak, Unemployment और बेहतर Education की मांग को लेकर अलग-अलग जगह आंदोलन चल रहे हैं। AISA इन आंदोलनों का समर्थन कर रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर Mahajutan Yatra निकाली जा रही है।

लेफ्ट की राजनीति पर सवाल से गरमाया माहौल
उन्होंने कहा कि युवाओं व छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों को लगातार उठाने की जरूरत है। संगठन इन मुद्दों पर लोगों को एकजुट करने का प्रयास कर रहा है। बातचीत के दौरान पत्रकारों ने नेहा बोरा से लेफ्ट की राजनीतिक स्थिति व लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने को लेकर सवाल किए। इस पर माहौल कुछ गरमा गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर भी टिप्पणी की।






