CricketSports

Longest ODI Career : सचिन का 22 साल पुराना ये रिकॉर्ड टूटा, 40 की उम्र में ब्रेंडन टेलर ने रचा वनडे इतिहास

Sachin Tendulkar से आगे निकले Brendan Taylor, संन्यास के बाद वापसी कर टेलर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2004 में शुरू हुआ था वनडे करियर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरते ही सचिन तेंदुलकर से आगे निकले, जिम्बाब्वे के दूसरे सबसे ज्यादा वनडे रन भी बनाने वाले बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, 15 सितंबर 2026:

Cricket News जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने 40 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही टेलर ने सचिन तेंदुलकर का सबसे लंबे ODI career का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। अब टेलर वनडे क्रिकेट में सबसे लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

22 साल से ज्यादा लंबा वनडे करियर

ब्रेंडन टेलर ने 2004 में जिम्बाब्वे के लिए वनडे डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उतरने के साथ उनका वनडे करियर 22 साल 146 दिन का हो गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 1989 से 2012 तक 22 साल 91 दिन वनडे क्रिकेट खेला था। सचिन ने करीब 14 साल पहले श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा था। जयसूर्या का वनडे करियर 21 साल 184 दिन का रहा था। अब टेलर ने सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर इस सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

संन्यास के बाद बैन झेलकर लौटे थे

ब्रेंडन टेलर का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने 2015 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह इंग्लैंड के काउंटी क्लब नॉटिंघमशायर से जुड़े। उन्होंने तीन साल का कोलपैक करार किया था, लेकिन आखिरी सीजन पूरा किए बिना क्लब छोड़ दिया। क्रिकेट से दो साल से ज्यादा समय दूर रहने के बाद टेलर ने जिम्बाब्वे टीम में वापसी की। इसके बाद उन्हें आईसीसी के साढ़े तीन साल के बैन का सामना भी करना पड़ा। 2025 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर वापसी की और अब एक साल के भीतर वनडे क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

longest-odi-career-brendan-taylor-breaks-sachin-tendulkar-record

जिम्बाब्वे के दूसरे सबसे ज्यादा वनडे रन वाले बैट्समैन

टेलर जिम्बाब्वे के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 205 वनडे पारियों में 6,704 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के लिए वनडे में उनसे ज्यादा रन सिर्फ एंडी फ्लावर के नाम हैं, जिन्होंने 208 पारियों में 6,786 रन बनाए। टेलर ने जिम्बाब्वे के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी भी की है। 2015 वनडे विश्व कप में उनका प्रदर्शन खास रहा था। उन्होंने टूर्नामेंट में दो शतक लगाए थे, जिसमें एक शतक भारत के खिलाफ आया था।

भारत के खिलाफ भी खेली थी यादगार पारी

2015 विश्व कप में भारत के खिलाफ टेलर ने शतक लगाया था। उस मैच के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। करीब एक दशक के सफर में संन्यास, काउंटी क्रिकेट, आईसीसी बैन और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद अब उन्होंने सचिन तेंदुलकर के लंबे वनडे करियर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

वनडे में सबसे लंबे करियर वाले खिलाड़ी

ब्रेंडन टेलर – 22 साल 146 दिन
सचिन तेंदुलकर – 22 साल 91 दिन
सनथ जयसूर्या – 21 साल 184 दिन
जावेद मियांदाद – 20 साल 272 दिन
सीन विलियम्स – 20 साल 187 दिन

ये भी पढ़ें  मेसी रोए, अर्जेंटीना हारी और स्पेन ने रचा इतिहास… फाइनल में 10 खिलाड़ियों वाली टीम को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link