Lucknow CityUttar Pradesh

e-buses ने पकड़ी रफ्तार, कमाई में भी ‘ग्रीन’ उछाल! 13 दिन में 2 लाख यात्रियों ने किया सफर, 61.75 लाख का राजस्व

नोएडा-ग्रेटर नोएडा-यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 100 इलेक्ट्रिक बसों का बढ़ा दबदबा, सितंबर में अगस्त से बेहतर प्रदर्शन, ग्रेटर नोएडा प्रति बस कमाई और यात्री संख्या में सबसे आगे

लखनऊ, 15 सितंबर 2026:

यूपी में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की मुहिम अब सड़कों पर ई-बसों के बढ़ते कारोबार में भी दिखाई देने लगी है। नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों ने सितंबर के शुरुआती 13 दिनों में ही 2.96 लाख किलोमीटर का सफर तय कर 1.99 लाख से अधिक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया और 61.75 लाख रुपये से अधिक का राजस्व जुटाया। खास बात यह है कि अगस्त के मुकाबले सितंबर में ई-बसों का औसत दैनिक प्रदर्शन कई अहम मानकों पर बेहतर रहा।

अगस्त में जहां प्रति बस प्रतिदिन औसत परिचालन 190.21 किलोमीटर था, वहीं सितंबर में यह बढ़कर 227.78 किलोमीटर पहुंच गया। इसी तरह प्रति बस प्रतिदिन यात्रियों की संख्या 109.79 से बढ़कर 153.68 और प्रतिदिन औसत आय 3,414.86 रुपये से बढ़कर 4,750.20 रुपये हो गई। आय प्रति किलोमीटर भी 17.95 रुपये से बढ़कर 20.85 रुपये पहुंच गई।

जून से सितंबर तक 2.24 करोड़ की कमाई

20 जून से 13 सितंबर 2026 तक तीनों प्राधिकरणों की ई-बसों ने कुल 15.12 लाख किलोमीटर से अधिक परिचालन किया। इस दौरान 7.18 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया और ई-बसों ने 2.24 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया। शुरुआत से ही ई-बसों के प्रदर्शन में लगातार तेजी देखने को मिली। 20 से 30 जून के बीच 100 बसों ने 1.47 लाख किलोमीटर चलकर 28,053 यात्रियों को सेवा दी और 9.07 लाख रुपये कमाए। जुलाई में परिचालन 4.79 लाख किलोमीटर और यात्री संख्या 1.50 लाख पहुंची, जबकि राजस्व 47.93 लाख रुपये रहा। अगस्त में परिचालन बढ़कर 5.89 लाख किलोमीटर, यात्री संख्या 3.40 लाख और राजस्व 1.05 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

ये भी पढ़ें:

up-e-buses-noida-greater-noida-yamuna-2-lakh-passengers-revenue (2)

ग्रेटर नोएडा में सबसे ज्यादा रफ्तार

सितंबर में तीनों प्राधिकरणों के प्रदर्शन में ग्रेटर नोएडा सबसे आगे रहा। उसकी 25 बसों ने 77,110 किलोमीटर चलकर 53,194 यात्रियों को सेवा दी और 16.17 लाख रुपये कमाए। यहां प्रति बस प्रतिदिन परिचालन 237.26 किलोमीटर, यात्री संख्या 163.67, आय 4,978.15 रुपये और आय प्रति किलोमीटर 20.98 रुपये रही।

नोएडा की 50 बसों ने 1.50 लाख किलोमीटर चलकर 1.04 लाख यात्रियों को सेवा दी और 31.45 लाख रुपये कमाए। वहीं यमुना प्राधिकरण की 25 बसों ने 68,749 किलोमीटर परिचालन कर 42,497 यात्रियों को सेवा दी और 14.11 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया।

जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर फोकस, अब लाइव निगरानी की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रीन मोबिलिटी विजन के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत किया जा रहा है। इसका एक बड़ा लक्ष्य जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर करना भी है।

इसी कड़ी में नोएडा में तीनों प्राधिकरणों की ई-बसों के लिए 24 घंटे संचालित कमांड सेंटर बनाने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। कमांड सेंटर से बसों, रूट और संचालन की लाइव निगरानी होगी। इससे यात्रियों को अधिक व्यवस्थित और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें  प्रतापगढ़: कोर्ट में वकील ने पेशकार के सहायक को मारा थप्पड़,वीडियो वायरल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link