Maharashtra

बारामती में पैसे बांटने की शिकायत, EC टीम ने नटराज नाट्यमंदिर और शरयू टोयोटा का किया निरीक्षण

बारामती,19 नवंबर 2024

बारामती में विधानसभा चुनाव के दौरान पैसे बांटने की शिकायतों के बाद, चुनाव आयोग की टीम ने शरयू टोयोटा शोरूम और नटराज नाट्यमंदिर पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बारामती में ग्राम पंचायत स्तर पर चुनाव हो रहे हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का व्यक्तिगत ध्यान बढ़ गया है और इसी कारण पैसे बांटने की शिकायतें सामने आई हैं।

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगा है। विराह के होटल विवंत में बहुजन विकास अघाड़ी ने भारी हंगामा किया। यहां से करीब 10 लाख की नकद रकम मिली है। इसके अलावा कई डायरियां भी मिली हैं जिनमें पैसे पाने वाले लोगों के नाम भी हैं। इस मामले में खुद विनोद तावड़े ने भी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि हम बूथ कार्यकर्ताओं को निर्देश देने गए। तब अप्पा ठाकुर और क्षितिज को लगा कि हम पैसे मांग रहे हैं। तावड़े ने कहा कि चुनाव आयोग और पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  2019 में उद्धव ठाकरे एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे : संजय राउत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link