Jharkhand

निरसा में चुनाव कर्मी की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों का जबरन ड्यूटी पर भेजने का आरोप

धनबाद,19 नवंबर 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान निरसा के पॉलिटेक्निक स्थित ईवीएम डिस्पैच सेंटर पर चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी कार्तिक घोष (56 वर्ष) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वे ईवीएम कलेक्ट करने पहुंचे थे, तभी अचानक बेचैनी महसूस हुई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

चासनाला सेल में कार्यरत कार्तिक घोष (56 वर्ष) को चुनाव ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में दर्द हुआ और वे गिर पड़े। पहले से हृदय रोगी होने के बावजूद अधिकारियों ने उन्हें ड्यूटी पर लगाया था। परिजनों का आरोप है कि चुनाव आयोग के निर्देशों के बावजूद गंभीर बीमार कर्मियों को जबरन ड्यूटी पर भेजा गया, जिससे कार्तिक की जान चली गई। कार्तिक ने अधिकारियों से आराम की अपील की थी, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। उनकी मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  Jharkhand Politics: भारतीय जनता पार्टी की समीक्षा बैठक से भी सीता सोरेन रही नदारत, सस्पेंस बरकरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link