PoliticsUttar Pradesh
यूपी उपचुनाव : मतदान में कुंदरकी लगातार आगे, गाजियाबाद में दिखी सुस्ती

लखनऊ, 20 नवंबर 2024:
यूपी में उपचुनाव वाले नाै विधानसभा क्षेत्रों में छिटपुट हंगामे और आरोपों के बीच मतदान जारी है। कुछ क्षेत्रों के मतदाताओं ने वोटिंग को लेकर काफी उत्साह दिखाया। इससे पोलिंग बूथों के बाहर लाइनें लगी रहीं। दोपहर बाद तीन बजे तक हुए मतदान में कुंदरकी क्षेत्र के वोटर आगे थे। गाजियाबाद के मतदाता लगातार सबसे पीछे चल रह थे।
3 बजे तक मतदान प्रतिशत
मीरापुर 49.06 प्रतिशत
मझवा 43.64 प्रतिशत
खैर 39.86 प्रतिशत
फूलपुर 36.58 प्रतिशत
कुंदरकी 50.03 प्रतिशत
करहल 44.70 प्रतिशत
कटेहरी 49.29 प्रतिशत
गाजियाबाद 27.44 प्रतिशत
सीसामऊ 40.29 प्रतिशत






