CrimePoliticsUttar Pradesh

करहल में युवती की हत्या पर सियासत… संगीत सोम ने सपा को बताया दलित विरोधी पार्टी

इटावा, 21 नवंबर 2024:

जिले के करहल क्षेत्र में मतदान के दौरान बुधवार को हुई एक दलित युवती की हत्या के मामले में भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने सपा पर करारा हमला किया है। जिले में पहुंचे सोम ने कहा कि सपा एक दलित विरोधी पार्टी है। आरोप लगाया कि इस हत्या में सपा के लोगों का हाथ है। पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप सपा के लोगों पर लगाया है।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में करहल सीट पर दलित वर्ग ने सपा के खिलाफ वोट किया है। आरोप लगाया कि जब-जब सपा की सरकार रही, तब-तब गुंडागर्दी और अपराध का राज था। सपा के लोग गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे। सपा के शासन में महिलाएं असुरक्षित थीं।

भाजपा सरकार के कामों का किया बखान

ये भी पढ़ें:

संगीत सोम ने प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा। अब यूपी में अपराध पर काबू पा लिया गया है। हर वर्ग का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि उपचुनाव में प्रदेश की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

ये भी पढ़ें  आश्रितों को सौंपे 561 करोड़...अम्बेडकरनगर को मिलीं 1184 करोड़ की परियोजनाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link