ElectionsLucknow CityUttar Pradesh

Lucknow University से 2027 का यूथ कनेक्ट! लोहिया वाहिनी ने शुरू की PDA Youth Meet UP, कैंपस से प्रदेश तक युवाओं से संवाद

शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर छात्रों से सीधी बातचीत, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले- पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान

लखनऊ, 21 सितंबर 2026:

UP Assembly Elections 2027 की तैयारियों के बीच विश्वविद्यालय और कॉलेजों का कैंपस एक बार फिर राजनीतिक सक्रियता का केंद्र बनता दिख रहा है। समाजवादी पार्टी के संगठन लोहिया वाहिनी ने सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय से ‘PDA YOUTH MEET UP’ अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं के साथ शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया।

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय ने कहा कि ‘PDA YOUTH MEET UP’ के जरिए युवाओं से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान लखनऊ तक सीमित नहीं रहेगा। इसे पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
lucknow-university-pda-youth-meet-up-sp-lohia-vahini (2)

अभियान के घोषित उद्देश्य में युवाओं के बीच संवाद और संपर्क बढ़ाना तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में फिर सरकार बनाने के समर्थन को लेकर युवाओं से जुड़ना शामिल है। लखनऊ विश्वविद्यालय से इसकी शुरुआत को सपा के युवा-केंद्रित राजनीतिक संपर्क अभियान की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम में अंकुर पाण्डेय के साथ रोहित यादव, आदित्य पाण्डेय, प्रसन्न शुक्ला, रजत सिंह, रवि नन्दन यादव, अक्षत पाण्डेय, अनादि तिवारी, प्रभात मानव, संकेत केडिया, नवनीत सिंह, रिशु सिंह, पंकज, श्लोक यादव, यशराज वर्मा, शिवाजी यादव, रिशु जायसवाल, अमन सिंह, हर्षित कुमार, अंकित चौधरी, तनिष्क यादव, फैजल खान, सुजीत यादव, प्रियांशु यादव, शिवेंद्र सिंह, विशाल, अंचल, अंकित, प्रियांशु कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : SRMU में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरी सपा छात्र सभा, राजभवन के सामने प्रदर्शन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link