Lucknow City

Lucknow News : लोहिया अस्पताल में सफाई कर्मियों का गुस्सा फूटा, मारपीट के विरोध में घेरा प्रशासनिक भवन

नवजात का शव मिलने के बाद दो सफाई कर्मियों के साथ सुरक्षा कर्मियों द्वारा मारपीट का मामला, पांच घंटे तक कमरे में बंद रखने का लगाया आरोप, FIR की मांग पर सैकड़ों कर्मचारियों का प्रदर्शन

लखनऊ, 22 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (अस्पताल) में मंगलवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सैकड़ों सफाई कर्मी अपने दो साथियों के साथ मारपीट के विरोध में प्रशासनिक भवन के बाहर जुट गए। कर्मचारियों ने भवन का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाई कर्मी शामिल रहे।

मामला सोमवार को संस्थान के इमरजेंसी ट्राएज एरिया के वॉशरूम में नवजात का शव मिलने से शुरू हुआ। सफाई के दौरान शव मिलने पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना संस्थान के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सफाई कर्मी रामचंद्र और मोहन का आरोप है कि नवजात का शव मिलने की सूचना देने के बाद उन्हें प्रशासनिक भवन बुलाया गया। दोनों का दावा है कि वहां सुरजीत सिंह, राजेश यादव समेत कुछ सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। आरोप यह भी है कि दोनों को करीब पांच घंटे तक एक कमरे में बंद रखा गया।

ये भी पढ़ें:

lucknow-lohia-hospital-sanitation-workers-protest-security-guard-clash-fir (2)

घटना के बाद सोमवार देर शाम दोनों सफाई कर्मियों ने वीडियो बनाकर अपनी बात रखी। इसके बाद मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में सफाई कर्मी संस्थान के प्रशासनिक भवन पहुंच गए। कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कथित मारपीट की घटना में कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग उठाई।

विभूतिखंड थाने में दी घटना की तहरीर

रामचंद्र और मोहन ने मामले में विभूतिखंड थाना प्रभारी को तहरीर दी है। इसमें सुरजीत सिंह, राजेश यादव समेत अज्ञात सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट, अभद्रता और जबरन कमरे में बंद रखने के आरोप लगाए गए हैं। सफाई कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

lucknow-lohia-hospital-sanitation-workers-protest-security-guard-clash-fir2

एक ओर संस्थान में नवजात का शव मिलने की घटना की चर्चा है तो दूसरी ओर उसके बाद सफाई कर्मियों के साथ कथित मारपीट का आरोप सामने आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मंगलवार सुबह प्रशासनिक भवन के बाहर काफी देर तक नारेबाजी और प्रदर्शन चलता रहा। अब पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और संस्थान प्रशासन के रुख पर नजर है।

ये भी पढ़ें  SSP चैंबर से SOG तक ‘थर्ड डिग्री’ का आरोप, मेरठ में किसान नेताओं की पिटाई पर अखिलेश और चंद्रशेखर ने योगी सरकार को घेरा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link