Lucknow City

Lucknow Traffic Alert : आज CM के कार्यक्रम से पहले कई रास्तों पर डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें

आगरा एक्सप्रेसवे के पास LDA की नैमिष नगर-वरुण विहार आवासीय योजनाओं की लॉन्चिंग के चलते बदलेगा यातायात, मटरिया से झलियामऊ तक कई अंडरपास से कार्यक्रम स्थल की ओर सामान्य वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

लखनऊ, 24 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज दोपहर बाद आगरा एक्सप्रेसवे के पास सफर करने वालों को खास सावधानी बरतनी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के आसपास सामान्य यातायात के लिए व्यापक डायवर्जन लागू किया है। ऐसे में इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों को निकलने से पहले अपना रूट जरूर देख लेना चाहिए।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मटरिया आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास से वरुण विहार कार्यक्रम स्थल की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन घुरघुरी तालाब-मोहान रोड अथवा मलिहाबाद होकर गंतव्य तक जा सकेंगे। इसी तरह खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास से बबुरियाखेड़ा किसानपथ अंडरपास की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन घुरघुरी तालाब-मोहान रोड अथवा बुद्धेश्वर होकर निकल सकेंगे। मौदा चौराहा से आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के रास्ते वरुण विहार की ओर भी सामान्य वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। यहां से घुरघुरी तालाब-मोहान रोड अथवा बुद्धेश्वर का रास्ता अपनाना होगा।

बबुरियाखेड़ा किसानपथ अंडरपास से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले वाहनों को यू-टर्न लेकर खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास अथवा मौदा चौराहा की ओर जाना होगा। बड़ागांव आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास से आने वाले वाहन बड़ागांव-मोहान रोड अथवा बबुरियाखेड़ा किसानपथ अंडरपास से आगे जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

lucknow-traffic-alert-cm-yogi-adityanath-housing-scheme-launch-diversion1

वहीं कठहिंगरा, भलिया और झलियामऊ आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास से भी वरुण विहार कार्यक्रम स्थल की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। कठहिंगरा से घुरघुरी तालाब-मोहान रोड, भलिया से मोहान रोड-घुरघुरी तालाब और झलियामऊ से कठहिंगरा अंडरपास का वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करना होगा।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को आवश्यक स्थिति में अनुमति से प्रतिबंधित मार्ग पर भी जाने दिया जा सकेगा। किसी अपरिहार्य स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें  रक्षाबंधन पर बहनों को UP सरकार का गिफ्ट, 27 की रात से 28 तक फ्री बस यात्रा, चालक नशे में मिला तो खैर नहीं

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link