Bihar

तरारी उपचुनाव: किसकी होगी जीत? 11 राउंड में तय होगा तीन पार्टियों का भविष्य

आरा,22 नवंबर 2024

बिहार के भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को हुए उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को आरा के राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय में होगी। प्रशासन ने 28 टेबल और 11 राउंड में मतगणना की व्यवस्था की है। पहले बैलेट पेपर और फिर ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें CRPF की 215 बटालियन की तैनाती और दो स्तरीय सुरक्षा घेरा शामिल है।तरारी सीट पर कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के विशाल प्रशांत, माले के राजू यादव और जन सुराज की किरण कुमारी के बीच है। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना से यह तय होगा कि तरारी का नया विधायक कौन बनेगा। इस परिणाम पर क्षेत्र और तीन प्रमुख राजनीतिक दलों की साख दांव पर लगी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  Bihar Election : लालू के बेटे ने बनाया नया गठबंधन! प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले यहां से लड़ूंगा चुनाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link