EducationLucknow City

Pharmavision: फार्मेसी की पढ़ाई से आगे बढ़कर राष्ट्रसेवा तक: लखनऊ में महामंथन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

मॉडल-Poster प्रेजेंटेशन से लेकर यूथ पार्लियामेंट और फार्माथॉन तक दिखा नवाचार का दम, फार्मेसी के बदलते स्वरूप और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन

लखनऊ, 27 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दो दिवसीय फार्माविजन के राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। अधिवेशन के दूसरे दिन फार्मेसी विद्यार्थियों ने पढ़ाई और किताबों से आगे निकलकर शोध, नवाचार, उद्यमिता और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अपने विचारों और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन दिवस पर मॉडल प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन, फार्माप्रेन्योर, फार्मासिस्ट काउंसलर, यूथ पार्लियामेंट और फार्माथॉन समेत कई शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने फार्मेसी क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों के साथ-साथ भविष्य की संभावनाओं पर अपने मॉडल, शोधपरक विचार और नवाचार प्रस्तुत किए।

अधिवेशन में आयोजित जोन-वाइज बैठक में फार्माविजन के आगामी कार्यक्रमों और देशभर में संगठन की गतिविधियों के विस्तार की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। समापन अवसर पर आयोजित वैलिडिक्टरी सेशन में भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान ने फार्माविजन जैसे मंचों को विद्यार्थियों में फार्मेसी क्षेत्र के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी विकसित करने में उपयोगी बताया।

ये भी पढ़ें:

अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देबदत्त जोशी ने युवाओं से व्यक्तिगत विकास के साथ राष्ट्र के विकास में भी अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी को केवल दवा निर्माण और वितरण तक सीमित नहीं देखा जाना चाहिए। इस क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता, स्वास्थ्य सेवा और जनजागरूकता के व्यापक अवसर मौजूद हैं।
pharmavision-abvp-national-convention-lucknow-shakuntala-mishra-university (2)

अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रांतों से 779 फार्मेसी विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इनमें 465 छात्र और 311 छात्राएं शामिल रहीं। नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने भी अधिवेशन में भाग लिया।

दो दिन तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों को ज्ञान और संवाद के साथ शोध, नवाचार, कौशल विकास, उद्यमिता और सेवा से जोड़ने पर जोर रहा। फार्मेसी क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के बीच विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ को मिलेगी ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत : ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 तैयार, एक मार्च से गाड़ियां भरेंगी फर्राटा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link