Uttar Pradesh

ट्रेन के एसी कोच में अफसर नहीं…वह था जालसाज, ऐसे खुली पोल

मयंक चावला

आगरा/इटावा, 24 नवंबर 2024:

रेलवे अधिकारी बनकर मौज से ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले एक जालसाज को टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से पकड़ लिया गया। प्रयागराज एक्सप्रेस में फर्जी अफसर को टिकट निरीक्षक मुकेश मीना व राजेश मीना की टीम ने पकड़ा।

बताते हैं कि एसी कोच में चेकिंग दस्ते ने टिकट मांगा तो जालसाज ने खुद को रेलवे बोर्ड का अधिकारी बताया। उसके साथ पांच लोग और थे। उन्हें प्रयागराज एक्सप्रेस से कानपुर से मथुरा तक यात्रा करना था। टिकट निरीक्षक को संदेह हुआ तो अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। उसका आई कार्ड मांगा। वह आई कार्ड नहीं दिखा सका। संदेह के आधार पर पूछताछ में उसकी पोल खुल गई। इस पर टिकट चेकिंग टीम ने आरोपी को इटावा रेलवे स्टेशन पर राजकीय सुरक्षा बल को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  सरकार पर दागे सवाल, अखिलेश बोले...सपा सरकार में मिलेगा शिक्षामित्रों, नौजवानों को न्याय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link