Uttar Pradesh

कार की टक्कर से ऑटो चालक घायल… थाना प्रभारी को भीड़ ने सड़क पर पीटा

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 24 नवंबर 2024:

यूपी के वाराणसी में एक थाना प्रभारी की सड़क पर भीड़ ने पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वाकया राजातालाब के थाना प्रभारी अजित वर्मा के साथ हुआ। बताते हैं कि थाना प्रभारी सादे कपड़ों में सपरिवार कार से जा रहे थे। उनकी कार ने हरहुआ तिराहे पर एक ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो ड्राइवर घायल हो गया।

यह देख भीड़ जमा हो गई। लोगों ने थाना प्रभारी से कहा कि वे कार से बाहर निकलें। वे बाहर नहीं निकले तो नाराज लोगों ने उन्हें जबरन खींच लिया और पीटना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने परिचय भी दिया लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

ये भी पढ़ें:

घटना की जानकारी मिलने पर एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव के साथ कई थानों की फोर्स मौके पहुंच गई। घायल ऑटो चालक को अस्पताल भेजा गया। ऑटो चालक के परिजनों ने लापरवाही से कार चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस को प्रार्थना पत्र है। उधर, थाना प्रभारी ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें  जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले CM योगी का निरीक्षण, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button