Uttar Pradesh

यूपी पुलिस को आज मिलेंगे 60,244 सिपाही, सीएम योगी व गृहमंत्री शाह सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ, 15 जून 2025:

यूपी पुलिस के महकमे को आज 60,244 सिपाही मिल जाएंगे। रविवार को लखनऊ में वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में भव्य समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्हें नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

इस समारोह से एक दिन पहले ही शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस एक्सपो मैदान पहुंचकर तैयारियों का हाल देखा और समीक्षा की। वहीं डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने के कारण लखनऊ पुलिस अलर्ट मोड पर है।

लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार शाम 4 बजे से ही रविवार तक के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया था। वृंदावन योजना एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में 20 स्थानों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इन प्रतिबंधित मार्गों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं। हालांकि आपात सेवाओं को छूट रहेगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  देर रात तक चला रेस्क्यू…नौ मजदूर निकाले, दो की मौत, इंस्पेक्टर भी जख्मी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link