CricketSports

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, टूटे कई रिकॉर्ड

मुंबई, 24 नबंवर 2024

विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें आईपीएल-2025 के मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीदा है। पंत को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और एसआरएच भी बिडिंग वॉर में शामिल रहीं। गौरतलब है, चंद मिनट पहले ही श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी (26.75 करोड़) बने थे।

इस मेगा ऑक्शन में भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने ₹26.75 करोड़ में खरीद लिया है। 30 वर्षीय श्रेयस आईपीएल नीलामी के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले मिचल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी थे जिन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी में केकेआर ने ₹24.75 करोड़ में खरीदा था। मोहम्मद शमी पर सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा दांव लगाया है. शमी को हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. शमी इससे पहले गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे।ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. लेकिन वे 11.75 करोड़ रुपए में बिके। इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने खरीदा. बटलर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें गुजरात ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने खरीदा. रबाडा का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें गुजरात ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा। अर्शदीप सिंह पर पंजाब किंग्स ने बड़ा दांव लगाया है. अर्शदीप को पंजाब किंग्स 18 करोड़ रुपए में खरीदा. पंजाब ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  बुमराह ने टेस्ट रैंकिंग में बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link