Lucknow City

Lucknow News: शहर में आज से ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर जाने से पहले जानें डायवर्जन प्लान

MLC व राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही मंडलायुक्त कार्यालय के आसपास बदला ट्रैफिक रूट, 6 अक्तूबर तक कई प्रमुख रास्तों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित, वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी

लखनऊ, 29 सितंबर 2026:

यूपी विधान परिषद (MLC) की स्नातक व शिक्षक सीटों और राज्यसभा की सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कैसरबाग इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था बदल गई है। मंडलायुक्त कार्यालय के आसपास आज से लागू किया गया ट्रैफिक डायवर्जन नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में कैसरबाग, सीडीआरआई, डालीगंज, स्वास्थ्य भवन और आसपास के रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को रूट बदलकर चलना होगा।

नामांकन पत्र 6 अक्तूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। 7 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी अवधि में यातायात पुलिस ने सामान्य वाहनों के लिए कई मार्गों पर प्रतिबंध लगाते हुए वैकल्पिक रास्ते तय किए हैं।

कहां से कहां तक रास्ता बंद रहेगा?

क्लार्क अवध होटल तिराहा से सीडीआरआई तिराहा, कमिश्नर कार्यालय मोड़ और डालीगंज पुल चौराहा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चिरैयाझील तिराहा अथवा सुभाष चौराहा होकर जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

स्वास्थ्य भवन तिराहा से सीडीआरआई तिराहा होते हुए कमिश्नर कार्यालय मोड़ और डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाले वाहन सीडीआरआई तिराहा से क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा या चिरैयाझील तिराहा होकर निकलेंगे।

सुभाष चौराहा से क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, कमिश्नर कार्यालय मोड़ और डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन हनुमान सेतु मंदिर चौराहा अथवा कैसरबाग होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।

चकबस्त चौराहा से स्वास्थ्य भवन चौराहा और सीडीआरआई तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को सीएमओ कार्यालय अथवा सफेद बारादरी होकर जाना होगा। वहीं डालीगंज चौराहा से सुभाष चौराहा की ओर जाने वाला यातायात डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा अथवा ग्रीन कॉरिडोर होकर जा सकेगा।

शहीद स्मारक और रेजीडेंसी तिराहा से कमिश्नर कार्यालय मोड़, सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा और सुभाष चौराहा की ओर भी सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सीएमओ कार्यालय होते हुए आगे जा सकेंगे।
इमरजेंसी वाहन नहीं रुकेंगे

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार विशेष परिस्थितियों में स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को निकलवाया जाएगा। किसी जरूरी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें  हिंदू युवक से रिश्ते के शक में किशोरी के 6 टुकड़े... इस पिता का खूनी खेल जान दहल जाएगा दिल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link