Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ : चार पशु चोर गिरफ्तार… एक के पैर में लगी गोली

अनमोल शर्मा

मुजफ्फरनगर, 25 नवंबर 2024:

यूपी के मुजफ्फरनगर में हुई एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी पशु चोर हैं। यह मुठभेड़ बुढाना कोतवाली के विज्ञाना मार्ग पर हुई। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान शातिर पशु चोर नौशाद के रूप में हुई है। उसके तीन साथियों को पुलिस ने खेतों में कांबिंग के दौरान दबोचा।

ये भी पढ़ें:

मेरठ के रहने वाले हैं बदमाश

Advertisement

सभी आरोपी मेरठ के उलधन गांव के रहने वाले बताए गए हैं। उनके खिलाफ लूट व चोरी के आधा दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास चार तमंचे, छह कारतूस वशके साथ एक गाड़ी बरामद हुई है।

ये भी पढ़ें  "नसबंदी के विरोध में पुलिस ने की थी 42 लोगों की हत्या, 48 साल पहले की दर्दनाक घटना"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link