Uttar Pradesh

केशव मौर्य का दावा: “अखिलेश 2027 छोड़िए, 2047 तक BJP को सत्ता से नहीं हटा पाएंगे”

लखीमपुर खीरी,25 नवंबर 2024

लखीमपुर खीरी में उपचुनाव में जीत के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 2027 छोड़िए, 2047 तक भी भाजपा को सत्ता से नहीं हटा पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक भारत विश्व का नंबर एक विकसित देश नहीं बन जाता, भाजपा कहीं नहीं जाने वाली। मौर्य ने उपचुनाव में मुस्लिम और यदुवंशी वोटों की भागीदारी का जिक्र करते हुए इसे भाजपा की बड़ी जीत बताया।डिप्टी सीएम ने भाजपा एमएलसी अनूप गुप्ता के घर निजी कार्यक्रम में भी शिरकत की, जहां सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल चर्चा का विषय बना। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि ये लाभार्थी पहले ही अपने घर पा चुके थे।

ये भी पढ़ें  स्टार्ट करते समय स्कूटी में लग गई आग, धू-धूकर जलने लगी… युवती बाल-बाल बची

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link