Uttar Pradesh

अमरोहा : ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर उलेमा फाउंडेशन ने निकाली तिरंगा यात्रा

अमरोहा, 20 मई 2025:

ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नौगावां सादात कस्बे में उलेमा फाउंडेशन की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व प्रमुख धर्मगुरु मौलाना कौकब मुज़तबा ने किया।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, मदरसे के छात्र और विभिन्न धर्मगुरु शामिल हुए। यात्रा के दौरान “भारत जिंदाबाद” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस आयोजन में मौलाना सैयद जफर मुजतबा, मौलाना सैयद सीरात मुजतबा, मौलाना सैयद शहाबत अब्बास सहित कई अन्य उलेमा और मौलाना मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  च्यवनप्राश के जनक च्यवन ऋषि की तपोभूमि का होगा कायाकल्प, 81 लाख से बदलेगी कन्नौज की तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link