Uttarakhand

‘देवभूमि’ के कायल हुए हरियाणा के युवा, धामी बोले- ये उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर

सीएम से मुख्यमंत्री आवास में मिले, कहा- जो देखा व अनुभव किया, उसे सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, विकास कार्यों व योजनाओं को करीब से जाना, स्वच्छ पर्यावरण की सराहना की

राजकिशोर तिवारी

देहरादून,3 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं को करीब से जाना। मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान युवाओं ने सड़क व डिजिटल कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास और स्थानीय रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। युवाओं ने कहा कि पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड में सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में उल्लेखनीय काम हुआ है। रेलवे नेटवर्क के विस्तार की दिशा में भी तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

युवाओं ने राज्य के स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर वायु गुणवत्ता को भी विशेष रूप से सराहा। हरियाणा के युवाओं ने कहा कि होम-स्टे को बढ़ावा देने और सरकार की ओर से दी जा रही सहायता से स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। सीमांत क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं का असर राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें:

uttarakhand-news-haryana-youth-pushkar-singh-dhami-digital-brand-ambassador (2)

‘अतिथि देवो भवः’ उत्तराखंड की संस्कृति का हिस्सा

सीएम धामी ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘अतिथि देवो भवः’ देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। अलग-अलग राज्यों के युवाओं का इस तरह भ्रमण और संवाद देश की सांस्कृतिक विविधता को समझने के साथ ही विभिन्न राज्यों में हो रहे नवाचारों और विकास की बेहतर कार्यप्रणालियों को जानने का अवसर देता है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड में तीन दिनों के दौरान उन्होंने जो देखा और अनुभव किया है, उसे अपने मित्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

उन्होंने युवाओं को ‘उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर’ बताते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति, पर्यटन, तीर्थाटन, स्थानीय उत्पादों, होम-स्टे, मिलेट्स, हस्तशिल्प और महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

दो राज्यों के युवाओं के बीच बढ़ेगा संवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच संवाद से एक-दूसरे की संस्कृति और विकास के अनुभवों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने हरियाणा के युवाओं से उत्तराखंड से जुड़े अपने सकारात्मक अनुभवों को वहां के युवाओं के साथ साझा करने और संस्कृति, पर्यटन, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें  चारधाम यात्रा के बीच मानसून की चुनौती... मुख्य सचिव बोले, पहले से कर ली जाएं तैयारियां

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link