Uttar Pradesh

“संभल हिंसा: लखनऊ से आया इनपुट, मंडलायुक्त का बड़ा दावा”

लखनऊ,27 नवंबर 2024

संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बयान दिया कि इस बवाल की पहले से तैयारी की गई थी। लखनऊ से इनपुट मिला था कि गड़बड़ी हो सकती है, जिसके बाद पांच कंपनी पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया। मंडलायुक्त ने पुलिस फायरिंग में मौत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सबूत पेश किए जाएं। उन्होंने बताया कि हिंसा के दौरान उपद्रवियों के पास पिस्टल और दोनों तरफ से चलने वाले चाकू देखे गए। पुलिस ने हिंसा की जांच शुरू कर दी है। सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में घटना की पूरी जानकारी और सबूत दिए गए हैं। अधिकारियों ने शहर में डेरा डालते हुए स्थिति पर कड़ी नजर रखी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  शराब न मिलने पर डिप्रेशन में डूबा...रात में घर से निकला, सुबह फंदे से लटका मिला शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link