Hardoi City

शराब न मिलने पर डिप्रेशन में डूबा…रात में घर से निकला, सुबह फंदे से लटका मिला शव

रोज पीने की आदत में बेतहाशा खर्च किया, पैसे की तंगी के कारण चार दिन से नहीं खरीद पाया शराब

हरदोई, 3 फरवरी 2026:

सांडी थाना क्षेत्र के परसापुर गांव में मंगलवार सुबह एक किसान का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान होने के बाद पता चला कि शराब न मिलने से डिप्रेशन में जाकर उसने सुसाइड कर लिया।

मृतक की पहचान परसापुर निवासी कल्लू उर्फ राकेश उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। राकेश पेशे से किसान था। मंगलवार सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तभी जामुन के पेड़ पर उसका शव लटका दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक के बड़े भाई गिरजाशंकर ने पुलिस को बताया कि राकेश शराब का आदी था। पिछले चार से पांच दिनों से शराब न मिलने के कारण वह काफी तनाव में रहने लगा था। आर्थिक तंगी भी थी। सोमवार देर शाम वह घर पर मौजूद था, लेकिन इसके बाद अचानक कहीं चला गया। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

ये भी पढ़ें:

राकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सिर पर 20 मुकदमे, शातिर चोर को पैर में गोली मारकर दबोचा... मुठभेड़ में सिपाही घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link