CrimeUttar Pradesh

गोरखपुर की पहली महिला पायलट की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 28 नवंबर 2024:

यूपी के गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि तुली की मुंबई के पवई इलाके में गत दिनों संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 25 साल की सृष्टि एयर इंडिया में पायलट थी। वह किराए के फ्लैट में रहती थी, जहां उसका शव मिला। इस घटना के बाद परिजनों के साथ परिचित भी सदमे में हैं।

परिजनों ने सृष्टि की मौत के लिए उसके बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया है। सृष्टि एयर इंडिया में पायलट बनने वाली गोरखपुर की पहली युवती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया था।

बॉयफ्रेंड आदित्य पर सृष्टि को प्रताड़ित करने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि आदित्य पायलट बनने की तैयारी कर रहा था लेकिन सफल नहीं हुआ। वह सृष्टि के साथ दुर्व्यवहार करता था। कई बार उसका अपमान करता था। सृष्टि के ताऊ विवेक तुली के मुताबिक आदित्य उसे ब्लैकमेल करता था। उन्होंने सृष्टि की हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया है। परिजनों को पुलिस से पता कि घटना की रात सृष्टि और आदित्य के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आदित्य रात में ही दिल्ली के लिए रवाना हो गया। सृष्टि के परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  UP : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाया वोट चोरी का मुद्दा, बोले... हर जिले में नियुक्त होंगे ‘न्याय योद्धा’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link