Madhya Pradesh

मॉल में शॉपिंग कर रहे TI साहब, SP की नजर पड़ी, फिर हुआ चौंकाने वाला घटनाक्रम

मुरैना,28 नवंबर 2024

मुरैना जिले के रिठौरा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दोहरे को बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सस्पेंड कर दिया गया। 24 नवंबर को वे थाना मुख्यालय में न होकर ग्वालियर के एक मॉल में शॉपिंग कर रहे थे। यह मामला तब सामने आया जब मुरैना के एसपी समीर सौरभ ने उन्हें मॉल से बाहर निकलते हुए देख लिया।टीआई दोहरे की इस लापरवाही को वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लिया, क्योंकि उन्होंने न तो किसी से अनुमति ली और न ही अधिकारियों को सूचित किया। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, और उनकी निलंबन अवधि में मुख्यालय रक्षित केंद्र मुरैना रहेगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पंजाब : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं पर रॉड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link