Uttar Pradesh

अयोध्या : राम मंदिर के पुजारियों के लिए तय हुए नियम, ऐसे करेंगे पूजा

अयोध्या, 28 नवंबर 2024:

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ कई नई व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। इस क्रम में राम मंदिर में पूजा पाठ के लिए एक नियमावली तैयार की गई है। इसके तहत ही पुजारी वहां पूजा-पाठ करेंगे।

राममंदिर में पूजा-पाठ के लिए नए पुजारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्हें जल्द ही राम मंदिर में पूजा-पाठ की जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। पुजारियों के लिए तैयार की गई नई नियमावली के मुताबिक उन्हें रोटेशन के अनुसार परिसर के सभी मंदिरों में पूजा-पाठ की जिम्मेदारी दी जाएगी।

20 पुजारियों को दिया गया छह माह का प्रशिक्षण

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक राम मंदिर में प्रशिक्षित पुजारियों को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए 20 पुजारियों को छह माह का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। प्रशिक्षित पुजारियों को राम मंदिर के साथ परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए लगाया जाएगा। इसके लिए नियमावली बनाई गई है। उसके मुताबिक पुजारी राम मंदिर के साथ अन्य सभी मंदिरों में रोटेशन के अनुसार पूजा करेंगे। पुजारियों की ड्यूटी अलग-अलग तिथि और शिफ्ट में लगाने का निर्णय हुआ है। उन्हें पूजा-पाठ के नियमों का पालन करना होगा।

पुजारियों के ड्रेस कोड पर चल रहा मंथन

नियमावली बनाने के साथ राम मंदिर के पुजारियों के लिए वेषभूषा भी निर्धारित की जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य के मुताबिक पुजारियों के लिए ड्रेस कोड पर भी विचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें  62 साल के दूल्हे को दुल्हन ने दिया धोखा, शादी में हुआ बड़ा कांड!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button