TravelUttar Pradesh

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो श्रद्धालु घायल

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर,30 जनवरी 2025:

अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की कार दो वाहनों के बीच फंस गई, जिससे पांच वर्षीय अनंत सिंह और उनके 65 वर्षीय दादा वीर बहादुर सिंह घायल हो गए।

यह दुर्घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के चतुरपुर के पास हुई। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से आए छह श्रद्धालु कार में सवार थे, जिसमें दो महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल थे। हादसा तब हुआ जब आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे श्रद्धालुओं की कार उससे टकरा गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें:

कूरेभार थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  योगी सरकार का बड़ा फैसला: छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को फिर मिलेगा मौका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link