Lucknow City

UP News: ‘जर्सी से वर्दी’ तक पहुंचीं 470 खेल प्रतिभाएं, CM योगी बोले- रील में लाइक्स… खेल में मिलेगी लाइफ

लोकभवन में खिलाड़ियों को दिए नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री का सपा पर तीखा हमला- पहले सैफई और सिफारिश से मिलती थी नौकरी, अब NDA यानी नौकरी देंगे, खिलाड़ियों को गांव गोद लेकर खेल संस्कृति बढ़ाने की सलाह

लखनऊ, 8 अक्टूबर 206:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और पीएसी में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 43 उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षी (नागरिक पुलिस) और 132 आरक्षी (पीएसी) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब इनकी यात्रा ‘जर्सी से वर्दी’ तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से पूछा कि क्या नियुक्ति के लिए किसी ने उनसे पैसे मांगे या उन्हें किसी की सिफारिश की जरूरत पड़ी? उन्होंने कहा कि यह सरकार का अहसान नहीं अपितु खिलाड़ियों की मेहनत का फल है। योगी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का कोई रास्ता नहीं था जिसे उनकी सरकार ने शुरू कराया। उन्होंने बताया कि 500 से अधिक खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया भी चल रही है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले सात खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के जरिए डिप्टी एसपी बनाया जा चुका है।

‘आपको लाइक्स चाहिए या वास्तविक लाइफ…’

योगी ने युवाओं को सोशल मीडिया की चमक के बजाय खेल के मैदान में पसीना बहाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, ‘आपको लाइक्स चाहिए या वास्तविक लाइफ चाहिए।’ मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से अपनी प्रैक्टिस कभी नहीं छोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी असली प्रतिभा पसीने में है और यह नियुक्ति मंजिल नहीं बल्कि शुरुआत है। आगे पदोन्नति के भी अनेक अवसर हैं।

ये भी पढ़ें:

up-sports-470-players-police-jobs-yogi-jarsi-se-vardi (2)

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों का मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। खेल मैदान और मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज देने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी आकार ले रही है। प्रधानमंत्री के ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’ के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ अभियान का प्रभावी चेहरा बनने की भी अपील की।

खिलाड़ियों को गांव गोद लेने की जिम्मेदारी

योगी ने डीजीपी से कहा कि नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों को एक-एक गांव गोद देने की दिशा में काम किया जाए। इससे वे वहां खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा दे सकें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की जिम्मेदारी केवल वर्दी पहनने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्हें नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने का काम भी करना चाहिए।

‘पहले सैफई और सिफारिश, अब नौकरी देंगे’

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में युवाओं के सामने संकट था। नौकरियों में ‘सैफई और सिफारिश’ का बोलबाला था। उन्होंने पीडीए को ‘प्रदेश डुबाओ अलायंस’ बताते हुए कहा कि आज एनडीए की सरकार है, जिसका अर्थ है ‘नौकरी देंगे अलायंस’। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने ऐसी व्यवस्था बनाई है जिसमें कोई व्यक्ति नौकरी या प्रमोशन को टाल नहीं सकता।

योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में अपराध और माफिया का बोलबाला था जबकि उनकी सरकार ने 64 हजार हेक्टेयर जमीन माफिया के कब्जे से मुक्त कराई है। उन्होंने कहा कि पहले खबरें हत्या और घोटालों की आती थीं। अब प्रदेश में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और युवाओं को रोजगार मिलने की खबरें आती हैं।

मुख्यमंत्री ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब वह युवाओं की नियुक्तियों की बात करती है तो ऐसा लगता है जैसे पानी में तैरने वाला मगरमच्छ शांति का संदेश दे रहा हो। उन्होंने युवाओं को ऐसे ‘शांति के संदेश’ देने वालों से सावधान रहने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें  नारी सम्मान पर लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन : CM योगी के नेतृत्व में सड़क पर उतरीं महिलाएं

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link