Lucknow City

दुधवा नेशनल पार्क की सैर का अच्छा मौका, जानें क्या हैं… एक रात-दो दिन के खास टूर पैकेज

पर्यटकों के लिए यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम की घोषणा, पैकेजों को परिवार, दंपती, विद्यार्थियों और वन्यजीव प्रेमियों की जरूरतों के हिसाब से किया गया तैयार

लखनऊ, 15 दिसंबर 2025:

नेपाल सीमा से सटे यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क की सैर अब और भी आसान व आकर्षक हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने पर्यटकों के लिए एक रात और दो दिन के पांच विशेष टूर पैकेज लॉन्च किए हैं। ये पैकेज आज से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनको परिवार, दंपती, विद्यार्थियों और वन्यजीव प्रेमियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक मुख्य पैकेज अधिकतम आठ यात्रियों के लिए है जिसमें टेंपो ट्रैवलर से यात्रा कराई जाएगी। इस पैकेज की शुरुआत लखनऊ स्थित होटल गोमती से सुबह 8 बजे होगी और प्रति व्यक्ति किराया 6175 रुपये (पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) तय किया गया है। दोपहर 1:30 बजे दुधवा पहुंचकर होटल में लंच कराया जाएगा, जबकि रात में भोजन के बाद विश्राम होगा। दूसरे दिन सुबह 6 से 10 बजे तक रोमांचक जंगल सफारी का आनंद लेने के बाद सुबह 11 बजे लखनऊ के लिए वापसी होगी। इस पैकेज में दंपती के साथ पांच वर्ष तक के बच्चे को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।

952e4c77-6bac-49a0-aeec-9cbca9309ca2

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा चार यात्रियों के दल के लिए स्टैंडर्ड जंगल सफारी पैकेज भी उपलब्ध है। इसमें सेडान कार से यात्रा होगी। इसका किराया प्रति व्यक्ति 6500 रुपये (पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) रखा गया है। इस पैकेज में पहले दिन दोपहर 12 बजे दुधवा पहुंचकर भोजन व विश्राम तथा अगले दिन सुबह सफारी के बाद नाश्ते के उपरांत लखनऊ वापसी की व्यवस्था है।

Advertisement

वन्यजीव प्रेमियों के लिए प्रीमियम वाइल्ड लाइफ एक्सपीरियंस पैकेज भी लॉन्च किया गया है। छह पर्यटकों के इस विशेष पैकेज में इनोवा वाहन से यात्रा कराई जाएगी और प्रति व्यक्ति किराया 6000 रुपये (पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) होगा। इसमें गाइड के साथ फॉरेस्ट वॉक और व्याख्या केंद्र का भ्रमण भी शामिल है।

यूपीएसटीडीसी ने स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी खास शैक्षणिक टूर पैकेज तैयार किया है। कम से कम 20 विद्यार्थियों के इस समूह में दो शिक्षक और एक स्टाफ सदस्य साथ रहेंगे। प्रति विद्यार्थी किराया 4751 रुपये (पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) तय किया गया है। इसमें भोजन, गतिविधियां और जंगल सफारी शामिल होंगी।

इसके साथ ही चार लोगों के लिए दुधवा बजट पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है। इसमें प्रति व्यक्ति 4950 रुपये (पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) खर्च आएगा। इस पैकेज में जंगल से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है। दुधवा के इन नए टूर पैकेजों से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता भी मजबूत होगी।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शुरू हुई बाघों की गणना

उधर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ गणना की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सीसी कैमरे लगाने का कार्य पूरा होने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के निर्देश पर देशव्यापी बाघ गणना की शुरुआत की गई है। वर्ष 2022 की पिछली गणना में पीटीआर में 72 बाघ दर्ज किए गए थे। इस बार भी बाघों की संख्या को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

ये भी पढ़ें  UP में ‘सुगम्य व्यापार संशोधन विधेयक 2025’ लाने की तैयारी, 99% आपराधिक प्रावधान होंगे समाप्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link