Raebareli City

वीजा अवधि खत्म होने पर भी भारत में रह रही थी उज्बेकिस्तान की महिला, मदद करने वाले आरोपी को दबोचा

सलोन में गिरफ्तार महिला के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर, वर्तमान पता दिल्ली का दर्ज, वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने की सूचना न देने का आरोप, आरोपी ने स्वीकारी भारतीय निवास संबंधी दस्तावेज तैयार कराने की बात

विजय पटेल

रायबरेली, 9 अक्टूबर 2026ः

यूपी के रायबरेली के सलोन में पुलिस ने उज्बेकिस्तान की महिला को वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भारत में ठहराने और भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने वीजा की वैधता समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने के आरोप में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। महिला किसी मामले में सलोन आई थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एफआईआर के अनुसार महिला पर निर्धारित वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं देने का आरोप है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान राशिद उर्फ समीर, निवासी गंगागंज का पुरवा, मजरे बसंतगंज, जेबई चौकी, थाना रानीगंज, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने महिला की मदद के नाम पर उसके भारतीय निवास संबंधी दस्तावेज तैयार कराने की बात बताई। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड बनवाए गए थे। पुलिस के अनुसार महिला की गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके मोबाइल फोन से चैट,फोटो और संबंधित दस्तावेज डिलीट कर दिए।

ये भी पढ़ें:

उज्बेकिस्तान निवासी मदीना खोन ई-टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उसके वीजा की वैधता 23 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद भी वह भारत में रह रही थी। इस मामले में उपनिरीक्षक अर्चित अग्रवाल की तहरीर पर सलोन कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक महिला की पहचान मदीना खोन निनोना, निवासी फरगाना शहर, मारगिलेन विलायत, उज्बेकिस्तान के रूप में हुई है। एफआईआर में उसका वर्तमान पता उमरजाकोव कखरामोन, किशनगढ़, वसंत कुंज, साउथ-वेस्ट दिल्ली दर्ज है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रामभवन चौधरी को सौंपी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर ओवरब्रिज से लटका टैंकर...हादसा टला, अटकी रहीं राहगीरों की सांसें

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link