Uttar Pradesh

राकेश टिकैत की महापंचायत कल, किसानों की गिरफ्तारी से आक्रोश, भारी पुलिस बल तैनात

नोएडा,3 दिसंबर 2024

नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे 163 किसानों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल में भेज दिया। धरना स्थल पर तनाव बढ़ने के कारण करीब 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन की ओर से आश्वासन के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं। गिरफ्तारी के बाद किसानों ने पुलिस पर अभद्रता और बल प्रयोग का आरोप लगाया, जिससे आंदोलन और भी उग्र होने की संभावना जताई जा रही है।

किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर महापंचायत बुलाई है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेता और यूनियन के प्रवक्ता शामिल होंगे। किसान नेताओं का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई ने उन्हें और मजबूती दी है, और वे अपनी मांगों को पूरा कराने तक पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, 36 घंटे की बारिश के जलजमाव से हुआ महानगर पानी, पानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link